{"_id":"5bd0a5b6bdec22696b238da6","slug":"161540400566-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते समय टूटा गेट, बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेलते समय टूटा गेट, बालक की मौत
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के पशुहारी ग्राम में मंगलवार को मजार के गेट पर झूलते समय अचानक गेट उखड़ जाने से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर से गंभीर अवस्था रेफर होने के बाद इलाज के लिए ले जाते समय बालक की मौत हो गई। पशुहारी ग्राम निवासी शब्बीर का पुत्र अमान मजार का गेट पकड़ कर झूल रहा था। झूलते समय अचानक गेट टूट कर बालक के ऊपर गिर गया, जिससे वह गेट से दब गया। यह देखकर मौके पर मौजूद बहन ने शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर पहुच लोगों ने बालक को बाहर निकाला। सीएचसी से प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में बालक को रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही बालक ने दम तोड़ दिया। बालक की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने नम आंखों से जनाजे की नमाज के बाद बालक को कब्रिस्तान में दफन कर दिया।
विज्ञापन