{"_id":"5b42555d4f1c1bb2288b5580","slug":"161531073885-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख के जेवरात समेत नगदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लाख के जेवरात समेत नगदी चोरी
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
रेवती (बलिया)। नगर के वार्ड नं दो स्थित भटवलिया मोहल्ले में शनिवार की रात चोरों ने एक मकान के पीछे से छत के रास्ते घरों में घुस कर चार कमरों का ताला तोड़ लाखों के सोने चांदी के आभूषण सहित कीमती साड़ियों पर हाथ साफ कर दिया। घर वालों को घटना की तब जानकारी हुई जब रात के दो बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज से छत पर सोई घर की 15 वर्षीया बालिका ज्योति की नींद खुल गई।
इसके बाद परिजनो के शोर मचाने पर चोर भाग निकले। परिवार के लोगों ने बताया कि कुल छह बक्से और अटैचियां चोरों ने चुराया है। जिसमे तीन बक्से चोर साथ ले गए जबकि तीन खेतों में टूटे पड़े मिले। बताया एक दशक के अंदर उस घर में चोरी की चौथी घटना है। गृह स्वामी रामजी यादव ने बताया कि बारह बजे तक गर्मी के कारण कुछ लोग जगे थे फिर पूरा परिवार छत पर सोने चला गया। इसके बाद ही चोर घर में घुसे और एक एक कर चार घरों के ताले घुंडी खोल बक्से व अटैचियों को चुुरा लिया। इसमें सोने-चांदी के करीब दो लाख के जेवरात के अलावा 25 साड़ियां व पांच हजार रुपये नगद थे। रात में ही पीड़ित ने यूपी 100 को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूछताछ की।