फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ताला तोड़ नकदी सहित डेढ़ लाख का गहना उड़ाया

ताला तोड़ नकदी सहित डेढ़ लाख का गहना उड़ाया

Tue, 08 May 2018 11:53 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
ताला तोड़ नकदी सहित डेढ़ लाख का गहना उड़ाया
बलिया (रसड़ा)। कोतवाली क्षेत्र के नवपुरा गांव में सोमवार की रात चोरों ने दो कमरों का ताला चटका कर दो अटैची बक्सा उठा ले गए। घर से कुछ दूरी पर टूटे बक्से एवं सामान बिखरे पड़े थे। चोरों ने बक्सों से 10 हजार नकदी समेत डेढ़ लाख रुपयों के गहनों पर हाथ साफ किया। सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि तूफानी राम अपने परिजनों समेत कमरों का ताला बंद करके घर के बाहर सोए हुए थे। चोरों ने दो कमरों का ताला चटकाकर दो अटैची एवं बक्सा उठा ले गए। परिजनों की सुबह नींद खुली तो कमरों का ताला टूटा एवं सामान गायब देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शोर पर पहुंचे लोग खेत में टूटे बक्से एवं सामान बिखरे होने की सूचना दी। परिजन घर से कुछ दूरी पर टूटी अटैची एवं बक्से तथा बिखरे सामान देखा तो उसमें रखे 10 हजार नकद कीमती साड़ी के साथ साथ के साथ कई थान सोने चांदी के गहने डेढ लाख रुपयों के गायब थे। सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed