{"_id":"59ce79994f1c1bd1538b502c","slug":"161506703769-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जीवाड़ा के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। करीब दो वर्ष पहले बांसडीह रोड के टकरसन गांव में कन्हैया लाल व जनक लाल मिश्रा की जमीन को बिहार प्रांत के बक्सर जिले से फर्जी पावर आफ एटार्मी के जरिये जमीन हड़पने के मुख्य आरोपी टकरसन गांव निवासी रामनारायण यादव को शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया।
बांसडीहरोड थाना के टकरसन गांव निवासी कन्हैया लाल व जनक लाल मिश्रा जो आसाम में रहते है और बीच-बीच में आकर अपनी पैतृक संपत्ति की देखभाल करते रहते है। इधर, गांव का रामनारायण यादव ने बिहार प्रांत के बक्सर जिले से फर्जी पावर ऑफ एटार्मी तैयार करके अपने नाम से जमीन कर लिया और उस जमीन को पुन: अपने पुत्र बरमेश्वर यादव तथा अपने रिश्तेदार देवनारायण यादव के नाम से कबाला कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित गांव आकर कागज की जांच पड़ताल किया और पुलिस के आला अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट से फौजदारी के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।