{"_id":"59a6f4444f1c1b1b278b494f","slug":"161504113732-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान, सचिव, बैंक प्रबंधक समेत दस पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान, सचिव, बैंक प्रबंधक समेत दस पर मुकदमा
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवती। ब्लाक रेवती के सांसद आदर्श ग्राम सभा कुशहर में प्रधानमंत्री आवास में धांधली एवं अनियमितता के मामले में प्रधान, सचिव, बैंक शाखा प्रबंधक सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ खंड विकास अधिकारी द्वारा सहतवार थाने में 419, 420 , 464, 467, 471 के तहत प्राथमिक दर्ज कराई गई है। मुकदमा दर्ज करने के बाद सहतवार पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
तत्कालीन खंड विकास अधिकारी रेवती नंदलाल कुमार द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर के अनुसार कुशहर ग्राम सभा के प्रधान सोनू पासवान, सचिव मनोज गुप्ता , शाखा प्रबंधक सेंट्रल बैंक मुडाडीह सहित पांच ज्ञात व दो अज्ञात लाभार्थीयों सहित 10 लोगों द्वारा फर्जी आधार कार्ड व खाता खोल कर मिलीभगत से आवास का धन आहरण कर लेने के मामले में अनियमितता की गई। जिसकी जानकारी मिलने के बाद खंड विकास अधिकारी ने धन के आहरण पर रोक लगाते हुए संबंधितों पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
बताया जाता है कि सात लाभार्थियों ने अपना खाता सेंट्रल बैंक के कुशहर स्थित बीसी पर खुलवाया था। ठीक उसी नाम से दूसरे का फोटो लगाकर तथा प्रपत्रों में हेरा फेरी करके मुड़ाडीह के सेंट्रल बैंक में फर्जीवाड़े से खाता खुलवाकर प्रधानमंत्री आवास की एक किस्त आहरण भी कर लिया गया। मूल लाभार्थियों को जब इसकी जानकारी हुई तब उनके द्वारा खंड विकास अधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। बीडीओ ने तत्काल खातों के धन आहरण पर रोक लगा दी।