फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मुख्य आरोपी समेत पांच ने कोर्ट में किया समर्पण

मुख्य आरोपी समेत पांच ने कोर्ट में किया समर्पण

Sat, 22 Jun 2019 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
मुख्य आरोपी समेत पांच ने कोर्ट में किया समर्पण
मनियर। थाना क्षेत्र के पिलूई निवासी व व्यवसायी अजय सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी कन्हैया सहित पांच लोगों ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। वहीं, प्रधान प्रतिनिधि सहित तीन लोग पुलिस की पकड़ से अब भी दूर हैं। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष मनियर चंद्रभान यादव ने दी। उधर, पुलिस द्वारा सुरक्षा देने के बाद भी ग्रामीण दहशत में है। इसके चलते हत्या के पांचवें दिन बाद भी घटना स्थल पर स्थित दर्जनों दुकानें बंद पड़ी हुई है। हालांकि पुलिस दुकानों को खोलने के लिए दुकानदारों से अपील कर चुकी है। बावजूद दुकानदार दुकान खोलने से घबरा रहे हैं।
विज्ञापन

विगत 18 जून को खेत में लगे सागौन के पौधे ट्रैक्टर से टूटने को लेकर हुए विवाद में पिलूई निवासी व व्यवसायी अजय सिंह की हत्या खेजूरी मोड़ स्थित बालू गिट्टी छड़ की दुकान पर कुछ लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर हत्या कर दिया था। जिससे आक्रोशित लोगों ने खेजूरी त्रिमुहानी पर जाम लगा कर आरोपियों कि गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बांसडीह अशोक सिंह द्वारा कार्रवाई के अश्वासन पर जाम समाप्त हुआ था। इस मामले में मृतक के पुत्र स्वतंत्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर श्रीकिशुन राम व शिवजी राजभर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शेष आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबाव बना रही थी।
विज्ञापन

पुलिस के दबाव के कारण मुख्य आरोपी कन्हैया, केशव, प्रमोद, विजय व राजू ने शनिवार को कोर्ट में समर्पण किया। लेकिन प्रधान प्रतिनिधि विशाल पटेल सहित तीन आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। वहीं खेजूरी मोड़ स्थित त्रिमुहानी पर दुकानदार दहशत के कारण पांचवें दिन भी अपनी अपनी दुकानों को बंद रखा। इस बाबत बांसडीह सीओ अशोक सिंह ने बताया कि पुलिस के लगातार दबाव के कारण मुख्य आरोपी सहित पांच लोग कोर्ट में समर्पण कर चुके है। शेष जल्द पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed