फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पोखरे में उतराया मिला महिला का शव

पोखरे में उतराया मिला महिला का शव

Sat, 22 Jun 2019 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
पोखरे में उतराया मिला महिला का शव
बैरिया। थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव के खाट टोला के पोखरे में एक 40 वर्षीय महिला का शव शुक्रवार की देर शाम उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोखरे से निकलवाया और शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम कुछ बच्चे पोखरा के किनारे बैठकर जामुन खा रहे थे। तभी एक महिला का शव पोखरे में उतराते देखा। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसएचओ बैरिया को दी। सूचना मिलते ही एसएचओ बैरिया अनिलचंद्र तिवारी, चौकी इंचार्ज बैरिया शिवकुमार यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। गामीणों ने आशंका व्यक्त की है कि उक्त महिला की कहीं अन्यत्र हत्या करके शव को पोखरे में फेंक दिया गया है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने कहा कि बरामद महिला का शव सड़ गया है। इससे लगता है कि कम से कम एक सप्ताह पूर्व का शव है। महिला के शव के फोटो से उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही घटना के कारण सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed