फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   तीन और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तीन और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 22 Jun 2019 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
तीन और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लालगंज। दोकटी पुलिस ने राजेंद्र सिंह उर्फ लालू सिंह हत्याकांड के तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया। वहीं, सात आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इसके पूर्व छह आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर के लगनटोला गांव में 16 जून 2019 को रास्ते को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। मामला इतना तूल पकड़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के राजेंद्र सिंह उर्फ लल्लू सिंह को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया जहां से हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल तथा जिला अस्पताल ने वाराणसी रेफर कर दिया था। परिजन आजमगढ़ लेकर चले गए जहां 17 जून को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में दोकटी ने रामजी सिंह पुत्र अवध विहारी सिंह के तहरीर पर 16 लोगों के विरुद्घ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उमेश मौर्य पुत्र बरमेश्वर मौर्य, राजू मौर्य पुत्र दिनेश मौर्य, विकास मौर्य पुत्र उमेश मौर्य, अजय पुत्र बड़कन, दहारी पुत्र स्वर्गीय विश्वनाथ, इंद्रदेव गुप्ता पुत्र कृपाल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने शुक्रवार की देर रात राहुल वर्मा पुत्र बड़क वर्मा, टार्जन वर्मा पुत्र दिनेश वर्मा तथा अमित वर्मा पुत्र खुटारी वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायालय ने जेल भेज दिया। सात आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। इस मामले में दूसरे पक्ष के उमेश मौर्या के तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि फरार चल रहे सात आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed