फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   निगरानी के लिए खेत में सोए किसान की हत्या

निगरानी के लिए खेत में सोए किसान की हत्या

Fri, 14 Jun 2019 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
निगरानी के लिए खेत में सोए किसान की हत्या
घोघा। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा पिंडहरा के मौजा रघुनाथपुर में गुरुवार की रात रखवाली के लिए मक्के के खेत में सोए किसान राजबली राजभर (40) की राड और धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी, फोरेंसिक टीम ने डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल की जांच की लेकिन कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की यह घटना कोतवाली बांसडीह से कुछ दूरी पर ही हुई।
विज्ञापन

रघुनाथपुर निवासी राजबली राजभर आरा मशीन पर मजदूरी करता था। गुरुवार की रात वह भोजन करने के बाद घर से थोड़ी दूर पर स्थित मक्के के खेत की रखवाली के लिए चला गया। वह खेत में ही सोया था। देर रात खेत में पहुंचे हमलावरों ने राजबली राजभर के सिर पर राड और धारदार हथियार से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह जब गांव के लोग खेत में गए तो राजबली चारपाई पर लहूलुहान पड़ा था। चारपाई के नीचे खून पसरा था और उसका फटा हुआ था। राजबली की मृत्यु हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल उसके परिजनों को दी। जानकारी होते ही राजबली की पत्नी मानती देवी और परिवार के अन्य सदस्य खेत में पहुंचे। वहां राजबली को मृत पड़ा देख मानती बिलखने लगी। घटना की सूचना पर पुलिस को दी गई। क्षेत्राधिकारी बांसडीह अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रविंद्र कुमार, फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड टीम घटना स्थल पर पहुंची। घटना स्थल की जांच के बाद भी पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं मिला। मृतक की पत्नी मानती देवी ने बताया कि उसके पति की किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में उनकी किसने और क्यों हत्या की? यह समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। मामले में पुलिस ने मृतक के पिता बिजाधर राजभर के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही इसका पर्दाफाश कर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed