{"_id":"5d027fbabdec226da243cbe6","slug":"15604448485-ballia-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मनियर। थाना क्षेत्र के घाटमपुर निवासी अरविंद राजभर 22 पुत्र स्वर्गीय राजनारायण राजभर की मुंडन संस्कार के दौरान श्रीरामपुर घाट बलिया पर डूबने से हुई मौत के बाद बुधवार की देर शाम गांव शव पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मालूम हो कि थाना क्षेत्र के घाटमपुर निवासी अरविंद राजभर अपनी बहन ललिता की ननद सुनीता पत्नी मुकेश राजभर निवासी जसाव थाना बांसडीहरोड के लड़के के मुंडन संस्कार में शरीक होने गया हुआ था। जहां नदी में नहाते समय गहरे पानी में चला गया। काफी खोजबीन के बाद अरविंद का शव बाहर निकाला गया। अरविंद की मौत का समाचार मिलते व बुधवार देर शाम गांव शव पहुंचते ही उसके घर में कोहराम मच गया। माता मनोरमा देवी अचेत पड़ी हुई है। आसपास की महिलाएं उसे सांत्वना देती रही। बता दे कि अरविंद के पिता राज नारायण की मौत करीब 18 वर्ष पूर्व हो चुकी है। अरविंद अपने घर का कमाउ व्यक्ति था। मजदूरी करके पैसा लाता था तो परिवार का परिवरीश होता था। बुधवार की देर शाम उसका अंतिम संस्कार घाघरा नदी के किनारे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।