फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ग्रामीणों के दबाव के बाद छह आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीणों के दबाव के बाद छह आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Jun 2019 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों के दबाव के बाद छह आरोपी गिरफ्तार
मनियर। क्षेत्र के बड़ागांव में मुनि ब्रह्म बाबा मंदिर के पुजारी लखन दास के ऊपर तीन दिन हुए हमले के छह आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है। उधर, ग्रामीणों के काफी मान मनौव्वल के बाद मंदिर के पुजारी ने अन्न जल ग्रहण किया।
विज्ञापन

सात जून की रात करीब दो बजे भोर में खेत से लौटते समय एक वर्ग विशेष के आधा दर्जन से ऊपर उक्त गांव के युवकों ने मौनी ब्रह्म स्थान के पुजारी के ऊपर हमला किया था। पुजारी लखनदास के तहरीर पर चार नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। उधर, आरोपियों व पुलिस की मिलीभगत से आरोपियों पर सामान्य धारा में मुकदमा पंजीकृत करने के मामले को लेकर रविवार के दिन भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुजारी के साथ थाना परिसर में घेराव किया था। वहीं पुजारी ने उचित कार्रवाई न होने तक अन्न जल ग्रहण नहीं करने का हठ ठान लिया था। ग्रामीणों के आक्रोश, पुजारी के हठ व जिलाध्यक्ष के तेवर को भाप मनियर पुलिस ने सोमवार को पुजारी पर हमले के आरोपी बड़ागांव निवासी सलमान, अरमान पुत्रगण कुर्बान, समद पुत्र हनान, साहिब उर्फ जुबेद पुत्र असरफ, कईम पुत्र वकील, राजा अली उर्फ सीब्बू पुत्र करीम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। ग्रामीणों के मान मनौव्वल पर पुजारी लखन दास ने अन्न जल ग्रहण किया। बांसडीह सीओ अशोक सिंह ने बताया कि पुजारी से मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed