फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दो अलग अलग जगहों पर चोरों ने की लाखों की चोरी

दो अलग अलग जगहों पर चोरों ने की लाखों की चोरी

Sat, 08 Jun 2019 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
दो अलग अलग जगहों पर चोरों ने की लाखों की चोरी
पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में बृहस्पतिवार बीती रात अज्ञात चोरों ने घर की खिड़कियों के ग्रिल को निकाल कर कपड़े, गहने सहित नगदी भी ले उड़े।
विज्ञापन

पकड़ी थाना क्षेत्र के सरया गांव उदय कानू का परिवार बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद सोने के चले गए। कुछ लोग घर के बाहर और कुछ लोग छत पर सो रहे थे। चोरों ने घर के पीछे लगे खिड़की के ग्रिल को निकाल कर घर में घुस गए। उन्होंने कमरे में रखी आलमारी, बक्से-अटैची को तोड़कर गहने कपड़े और नगदी उड़ा दिया।
विज्ञापन

वहीं, पकड़ी थाना क्षेत्र के ही दूसरे गांव डोभवा में उसी रात चोर चंद्रमा यादव के घर में खिड़की के ग्रिल को उखाड़ कर घुस गए। उसमें रखे नगदी और पैसे लेकर चले गए। परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में चोरी हुए पूरे सामान व नगदी की कीमत लाखों में बताई गई है। चंद्रमा की पुत्रवधू अपने मायके गई हुई थी। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोग डरे और सहमे हुए हैं। इस बाबत पकड़ी थाना प्रभारी चंद्रभान यादव का कहना है की तहरीर मिलती है मामले की जांच कर अज्ञात चोरों को पकड़ा जाएगा।।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रेवती नगर के मठिया बाजार स्थित एक किराना की दुकान का दरवाजा तोड़ कर चोरों ने शुक्रवार की रात छह हजार रुपये की चोरी कर ली। बताया जाता है कि नगर के किराना व्यवसायी रामेश्वर केशरी गुरुवार की रात अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार को सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचे तो दरवाजा टूटा देख सन्न रह गए। दुकान के अंदर गए तो कैश बाक्स में रखे छह हजार रुपये निकाल लिया गया था। घटना से नगर के व्यवसायियों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed