फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कुंआ से मिला युवक का शव, पुलिस ने लिया कब्जे में

कुंआ से मिला युवक का शव, पुलिस ने लिया कब्जे में

Sun, 27 Jan 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
कुंआ से मिला युवक का शव, पुलिस ने लिया कब्जे में
दया छपरा। बैरिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 से उत्तर टेंगरही बगीचे में स्थित एक कुएं में शनिवार को करीब 40 वर्षीय युवक का सड़ा गला शव लोगों ने देखा। सूचना पर पुलिस ने शव को कुएं से बार निकलवाया। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शनिवार को कुछ मजदूर खेतों में काम करने जा रहे थे कि रास्ते में एक कुएं से तेज दुर्गंध आने से वे सकते में आ गए। मजदूरों ने जब कुएं में झांककर देखा तो एक युवक का शव पड़ा था। इसके बाद मजदूरोें के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी वहां जुट गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल बैरिया अनिल तिवारी, क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार, कोतवाल गगन राज सिंह आदि मौके पर पहुंच गए और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन इसकी पहचान नहीं हो सकी। शव से बदबू भी आ रही थी। कयास है कि यह शव करीब एक सप्ताह से कुएं में पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed