फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एसपी को पत्रक सौंप न्याय की लगाई गुहार

एसपी को पत्रक सौंप न्याय की लगाई गुहार

Mon, 24 Dec 2018 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
एसपी को पत्रक सौंप न्याय की लगाई गुहार
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ला के रेलवे क्रासिंग के पास रविवार की देर रात सफारी गाड़ी के चालक को असलहा के बल पर अपहरण करने का मामला सामने आया है। इस मामले में हरपुर एनसीसी तिराहा निवासी विनय कुमार सिंह पुत्र स्व. विश्वनाथ सिंह ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंप कार्रवाई की मांग की। बताया कि 23 दिसंबर की रात करीब 9.30 बजे उनका चालक रमेश व प्रदीप सिंह सफारी स्ट्रांग गाड़ी से शहर की तरफ जा रहे थे। गांधी नगर रेलवे क्रासिंग के बंद होने के कारण खड़ा कर दिए। तभी पीछे से एक स्कार्पियो आकर रूकी, जिसमें से पांच-छह की संख्या में लोग उतरे और चालक को असलहा सटाकर धमकाते हुए अपनी गाड़ी में बैठा लिये। करीब 40-45 किमी चलने के बाद गाड़ी गाजीपुर जिले के परसा गांव के पास खराब हो गई। वहां दो होमगार्ड आते दिखाई दिए, जिसे देख वह गाड़ी और चालक को छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed