{"_id":"5c2120dbbdec2257067060ca","slug":"151545674971-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकप से टकराई बाइक, दो युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकप से टकराई बाइक, दो युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरा। नगरा-भीमपुरा मार्ग पर इंग्लिशिया गांव के पास सड़क पर खड़ी पिकप से सोमवार की सुबह बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार दो युवक गिरकर जख्मी हो गए। घायल दोनों युवक को ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे युवक की स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिएबलिया भेज दिया।
भीमपुरा थाना क्षेत्र के कुशहा ब्राम्हण निवासी 18 वर्षीय सुहेल पुत्र मुख्तार अंसारी अपनी बाइक से नगरा की तरफ आ रहा था। अभी वह भीमपुरा पहुंचा था कि सवारी वाहन के इंतजार में खड़े भीमपुरा निवासी मन्नू कुमार (30) पुत्र रामाश्रय नगरा आने के लिए सुहेल के बाइक पर सवार हो गया। अभी दोनों इंग्लिशिया गांव के समीप बाइक से पहुंचे थे। पहले से सड़क पर खड़ी पिकअप से टकरा गए। दोनों बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने सुहेल को मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल मन्नू को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मृत सुहेल के शव को पुलिस ने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया।