{"_id":"5bb642f2867a5528ef072042","slug":"151538671346-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम के चिकित्सक के विरूद्घ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नर्सिंग होम के चिकित्सक के विरूद्घ मुकदमा दर्ज
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में कार्यरत महिला नर्स की शिकायत पर पुलिस ने नर्सिंग होम के संचालक सह चिकित्सक पर अश्लील हरकत करने व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने पर बुधवार की देर रात छेड़खानी व एससी एसटी एक्ट संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस को दिए गए तहरीर के मुताबिक सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक चट्टी पर स्थित नर्सिंग होम में कार्यरत एक नर्स ने संचालक सह चिकित्सक डा. हेमंत कुमार सिंह पर छेड़खानी का आरोप लगाया। उसने बताया कि मंगलवार की रात नर्सिंग होम के संचालक शराब के नशे में अस्पताल आए और मुझे अपने केबिन में ले गए और मेरे साथ अश्लील हरकत कर छेड़खानी करने लगे। जब मैंने विरोध किया तो वे जाति सूचक गालियां देेने लगे। पीड़िता का यह भी आरोप है कि इसके पूर्व भी वह छेड़खानी कर चुके हैं और मारापीटा भी है, लेकिन आर्थिक परेशानी के चलते मैं मामले को दबाते रही। लेकिन मंगलवार की रात चिकित्सक ने हद पार कर दी। कहा कि तहरीर लेकर वह बुधवार की सुबह हनुमानगंज स्थित चौकी पर गई, जहां देर तक पुलिस ने बैठाए रखा। इसके बाद मुझे सुखपुरा थाने पर भेज दिया गया। जहां काफी हो-हल्ला के बाद चिकित्सक के विरूद्घ मुकदमा दर्ज किया गया। इस बाबत सीओ सिटी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के तहरीर के आधार पर चिकित्सक डॉ. हेमंत कुुमार सिंह के खिलाफ छेड़खानी व एससीएसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन