फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   करिश्मा का हत्यारा निकला चचेरा भाई

करिश्मा का हत्यारा निकला चचेरा भाई

Tue, 13 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
करिश्मा का हत्यारा निकला चचेरा भाई
बैरिया। पाचं दिन पूर्व विशुनपुरा गावं में नौ वर्षीय करिश्मा की हुई हत्या के मामले में बैरिया पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई वीरेन्द्र नट को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया। ज्ञात हो कि विगत आठ फरवरी की शाम विशुनपुरा निवासी दयाशंकर नट की नौ वर्षीय पुत्री करिश्मा की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जब वह गांव के बाहर रेलवे लाइन के किनारे बकरी चरा रही थी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची बैरिया पुलिस को जंग लगी नाइन एमएम का पिस्टल मिला था। जिसमें एक खोखा फंसा हुआ था और पांच कारतूस भरा हुआ था। घटना के बाद मृतका के पिता ने अपने पट्टीदार मुना नट व धर्मेंद्र नट पर हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार को मामला संदिग्ध लगा और उन्होने पुलिस टीम गठित कर मामले की गहराई से जांच करने का निर्देश दिया। बैरिया थानाध्यक्ष गगन राज सिंह ने बताया कि जांच में पाया गया कि करिश्मा बकरी चरा रही थी। उसके साथ उसका चचेरा भाई वीरेन्द्र भी था। इस दौरान पास के झाड़ी में किसी का फेंका पिस्टल वीरेंद्र को मिल गया, जिसमें जंग लगी हुई थी। पिस्टल में लगी जंग को रेलवे लाइन के किनारे पड़े पत्थर से रगड़ कर साफ कर रहा था। इसीबीच अचानक पिस्टल से एक गोली चल गयी, जो करिश्मा के सीने में जा लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। यह बात आरोपी वीरेंद्र ने पूछताछ में स्वीकार की है। उधर, नामजद आरोपी दोनों भाइयों का नाम आरोप पत्र से निकाल दिया गया। इसके साथ ही धारा 302 को हटाकर गैरइरादतन हत्या मानते हुए धारा 304 में तब्दील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed