{"_id":"5932e6cf4f1c1bdd348b457a","slug":"14965081221045-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 लाख की शराब दो थानों की पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
45 लाख की शराब दो थानों की पुलिस ने पकड़ा
Updated Sat, 03 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा/गड़वार।(बलिया) पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रसड़ा कोतवाली एवं गड़वार पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र से शुक्रवार की देर रात करीब 45 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। जबकि आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस ने फरार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।
मुखबिर की सूचना पर रसड़ा कोतवाली पुलिस ने सुल्तानपुर गांव निवासी घनश्याम यादव के घर घेराबंदी कर छापेमारी की। लेकिन शराब मािफया अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए। लेकिन उसके घर के बाहर खड़ी एक पिकअप पर लदी 30 पेटी और घर में रखी लगभग 570 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया। रसड़ा कोतवाल अविनाश सिंह ने बताया कि शराब माफिया और पिकअप चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि शराब की कीमत लगभग पांच से छह लाख रुपये है। यह अरुणाचल प्रदेश और गोवा निर्मित अंग्रेजी व्हिस्की शराब है। उधर गड़वार पुलिस ने शनिवार की सुबह करीब 40 लाख रुपये की गोवा स्पेशल शराब सोनबरसा गांव निवासी शिवजी सिंह के घर से बरामद किया। लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए। मुखबिर की सूचना पर गड़वार एसओ धमेंद्र सिंह ने हमराहियों के साथ सोनबरसा गांव निवासी शिवजी सिंह के घर छापेमारी कर 468 बोतल एवं 1728 छोटी शीशी पकड़ी। जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।