फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चाकू से हमलाकर इंटर कालेज के चपरासी को किया घायल

चाकू से हमलाकर इंटर कालेज के चपरासी को किया घायल

Sat, 29 Sep 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
चाकू से हमलाकर इंटर कालेज के चपरासी को किया घायल

विज्ञापन
बलिया। राजकीय इंटर कॉलेज के चपरासी को संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार की शाम किसी ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। परिवार के लोगों ने उसे लहूलुहान अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। पुलिस के दिए बयान के मुताबिक चपरासी को कॉलेज के पीछे अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। हालांकि इस मामले में पीड़ित ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। उधर पुलिस की मानें तो मामला कुछ और ही है। पुलिस की मानें तो तहरीर के बाद ही मामले का खुलासा संभव है।

कोतवाली क्षेत्र के निराला नगर निवासी राजेश पांडेय राजकीय इंटर कालेज में चपरासी के पद पर तैनात हैं। पुलिस को दिए बयान के मुताबिक, वे कॉलेज के पीछे किसी काम से जा रहे थे कि अचानक कुछ हमलावरों ने उसके ऊपर चाकू से हमला बोल दिया। अभी वे कुछ समझ पाते कि तब तक हमलावरों ने दो-तीन बार चाकू घोंप दिया। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग आते तब तक हमलावार भाग चुके थे। आनन-फानन में घरवालों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। हालांकि पुलिस की मानें तो पीड़ित द्वारा जहां हमले की बात बताई जा रही है, वहां इस तरह का कोई हमला हुआ ही नहीं है। खैर तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed