फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एटीएम गार्ड को पीटा, चार नामजद व दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

एटीएम गार्ड को पीटा, चार नामजद व दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Wed, 19 Sep 2018 01:18 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
एटीएम गार्ड को पीटा, चार नामजद व दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
बलिया (बैरिया)। थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम का शटर खोलने को लेकर सोमवार की देर रात गार्ड के साथ हुई मारपीट में एटीएम का गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने गार्ड को इलाज के लिए सोनबरसा अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बैरिया पुलिस ने गार्ड संजीव सिंह की तहरीर पर चार नामजद व दो अज्ञात कुल छह लोगों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के तालिबपुर गांव निवासी व सेंट्रल बैंक एटीएम के गार्ड संजीव ने तहरीर में उल्लेख किया है कि सोमवार की रात विश्वकर्मा पूजा के कारण देर रात तक बाजार में चहल-पहल थी। वह एटीएम का शटर गिराकर अपने ड्यूटी पर बैठे हुए थे। तभी आधा दर्जन युवक आए और कहने लगे कि एटीएम का शटर उठाइए पैसा निकालना है। इस पर गार्ड ने देर रात एटीएम का शटर खोलने से मना कार दिया। इसके बाद जबरन एटीएम खोलने का प्रयास युवकों द्वारा किया गया। जब मना किया तो युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक भीड़ इकट्ठी होती हमलावर युवक मौके से भाग खड़े हुए। मौके पर पहुंचे लोगों ने सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया। गार्ड की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed