फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   विधायक के भतीजा समेत पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विधायक के भतीजा समेत पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 30 May 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
विधायक के भतीजा समेत पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बैरिया (बलिया)। राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने मंगलवार की रात विधायक सुरेंद्र सिंह के भतीजा अधिवक्ता चंद्रभूषण सिंह सहित चार लोगों के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जबकि चंद्रभूषण सिंह की ओर से भी राजस्व निरीक्षक पर रिश्वत मांगने, गाली-गलौज करने, मारपीट करने आदि आरोपों के साथ तहरीर बैरिया पुलिस को दिया था। लेकिन इस मामले में पुलिस की ओर से अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मंगलवार को चंद्रभूषण सिंह एक भाजपा कार्यकर्ता की जमीन की पैमाइश कराने का आग्रह करने राजस्व निरीक्षक के कार्यालय में पहुंचे थे। जहां लोगों में बातचीत के दौरान तल्खी बढ़ गई और हाथापाई की नौबत आ गई लेकिन वहां उपस्थित लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। बाद में दोनों पक्षों द्वारा बैरिया थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई। विधायक के भतीजे की तहरीर पर मुकदमा नहीं दर्ज करने को लेकर कार्यकर्ताओं में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। इस बाबत एसएचओ गगनराज सिंह ने बताया कि चंद्रभूषण सिंह के तहरीर की जांच की जा रही है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed