{"_id":"5ad8e12a4f1c1b9c098b57ae","slug":"141524162858-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया (रसड़ा)। कोतवाली क्षेत्र के सरदासपुर गांव में संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की मौत पर कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को थाने में मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने सास, ससुर को हिरासत में लिया। पुलिस ने महिलाओं को शांत कर शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेजा।
नीलम पासवान (22) पत्नी विजय पासवान की संदिग्ध हालाता में बुधवार की रात मौत हो गई। परिजनों द्वारा नीलम की तबीयत खराब होने की सूचना पर मायके वाले अमवां के सती माई स्थान से नीलम का शव लेकर थाने पहुंचे गए। विवाहिता के पिता गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना के गंधपा निवासी राम गहन ने आरोप लगाया कि 15 मई 2015 को सरदासपुर निवासी विजय पासवान से धूमधाम से शादी की थी। शादी के बाद से ही लड़की को मोटरसाइकिल एवं सिकड़ी के लिए ससुराल के लोग मारने पीटने लगे। दहेज के लिए ही उसकी हत्या की गई। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने सास, ससुर को हिरासत में ले लिया है।