फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बाइक, मैजिक भिड़े, युवक की मौत

बाइक, मैजिक भिड़े, युवक की मौत

Fri, 19 Jan 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बाइक, मैजिक भिड़े, युवक की मौत
सिकंदरपुर। सिकंदरपुर तहसील के समीप नगरा मोड़ के पास शुक्रवार को बाइक और मैजिक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकपुरुषोत्तम (चक कलंधर) गांव निवासी धर्मेंद्र गोंड (20) पुत्र बच्चा गोंड बाइक से अपने दो साथियों के साथ गांव जा रहा था। जैसे ही नगरा मोड़ पर पहुंचा कि सामने से आ रही पिकअप(मैजिक) से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे धर्मेंद्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं बाइक पर सवार उसके साथी सचिन कुमार (22) व राकेश (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed