{"_id":"59ad942a4f1c1b4d738b51d0","slug":"141504547882-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशो= बीयर की दूकान आवंटन निरस्त करने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संशो= बीयर की दूकान आवंटन निरस्त करने की मांग
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-पांच की महिलाओं ने सोमवार को उप जिलाधिकारी को पत्र सौंपा। जिमसें पूर्वांचल बैंक की नगर शाखा के पीछे खुलने वाली बीयर की दूकान का आवंटन निरस्त करने की मांग की।
पत्रक में उल्लेख किया है कि बीयर की प्रस्तावित दूकान के खुल जाने से संबंधित क्षेत्र की अमन चैन को ग्रहण लग जाएगा। पत्रक में कहा गया है कि जिस स्थान पर दूकान खोला जा रहा है, वहां से 50 मीटर के दायरे में पंच मंदिर, जामा मस्जिद, गुरुद्वारा, आर्य समाज मंदिर, रामलीला मैदान के साथ ही कई शिक्षण संस्थान आदि स्थित है। जबकि सर्वोच्च न्यायालय ने धार्मिक क्षेत्र और आबादी वाले क्षेत्र से 500 मीटर के बाहर दूकान खोलने का आदेश पारित किया है। पत्रक में प्रकरण की जांच कर दूकान का आवंटन निरस्त करने की मांग की। चेेताया कि दूकान को निरस्त नहीं गया तो निर्णायक संघर्ष का शंखनाद किया जाएगा। इस मौके पर सुनीता, गीता, नेहा, चंदा, कमला, मनोरमा, शकुंतला आदि मौजूद रहीं।