{"_id":"5b9961dd867a557f685fa2a0","slug":"131536778717-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट की जद में आने से राजमिस्त्री समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करेंट की जद में आने से राजमिस्त्री समेत दो की मौत
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के अराजीमाफी सागरपाली गांव में बुधवार की दोपहर करेंट की जद में आने से एक राजमिस्त्री व एक मजदूर की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे, जहां रोते-रोते परिजनों का बुराहाल था।
जानकारी के अनुसार अराजीमाफी सागरपाली एक भवन का निर्माण किया जा रहा था। जहां अराजीमाफी सागरपाली निवासी रामजी गोंड उर्फ धन्नू (20) पुत्र राजाराम एवं मुन्ना गोंड (45) पुत्र सत्यनारायण गोंड नीव का बेस खड़ा कर रहे थे। इसी बीच बेस का छड़ असंतुलित बगल से जा रहे विद्युत तार पर सट गया, जिसकी जद में आकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों की जब इसकी जानकारी हुई तो वे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।