फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भैंसे की मार से किसान की मौत

भैंसे की मार से किसान की मौत

Sat, 03 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
भैंसे की मार से किसान की मौत
बैरिया(बलिया)। मवेशियों के लिए खेत में घास काट रहे 45 वर्षीय किसान को भैंसे ने नुकीले सींगों से मारकर मौत के घाट उतार दिया। किसी तरह ग्रामीणों ने भैंसे को पकड़ कर पेड़ से बांधा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम पंचायत गंगापुर अंतर्गत सुरेमनपुर निवासी किसान मनरिका राम खेत में मवेशियों के लिए घास काट रहे थे इसी बीच एक भैंसा आ धमका। किसान जब तक कुछ समझ पाता कि भैंसे ने अपने नुकीले सींगों से किसान पर हमला कर दिया और तब तक मारता रहा जब तक की किसान की मौत नहीं हो गई। किसी ने हो हल्ला मचाया तो ग्रामीणों ने मशक्कत कर भैंसे को पकड़ा। प्रधान प्रतिनिधि दीनदयाल प्रसाद ने एसडीएम राधेश्याम पाठक को सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed