फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ठंड में चोरी की घटनाओं में हुआ इजाफा

ठंड में चोरी की घटनाओं में हुआ इजाफा

Thu, 21 Dec 2017 11:21 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
ठंड में चोरी की घटनाओं में हुआ इजाफा
बलिया। ठंड में इन दिनों चोरी की ताबड़तोड़ घटनाएं हो रही हैं। लेकिन इन चोरों पर पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं है। पुलिस को चुनौती देते हुए चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इनका खुलासा करने में पुलिस सुस्त दिख रही है। जनपद में अगर एक पखवाड़े के आंकड़ों पर गौर करें तो आधा दर्जन चोरी की बड़ी घटनाएं घटित हुई हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती है। कारण कि कोहरे व ठंड के कारण रात में गश्त काफी कम हो जाती है। जिसका फायदा उठाते हुए चोर घटनाओं को आसानी से अंजाम देने में सफल हो जा रहे हैं। जबकि पुलिस अधीक्षक द्वारा ठंड के मौसम में रात में गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। खास तौर से जिन घरों पर ताला बंद तथा गांव से बाहर हो। उन पर विशेष नजर रखने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा रात में पुलिस पेट्रोलिंग व यूपी 100 पुलिस का भ्रमण करने का आदेश है। ताकि रात में चट्टी-चौराहों के साथ ही गांव में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके । लेकिन यह आदेश गांव में दूर-दूर तक देखने को नहीं मिल रहा है। जिसके कारण गांव के चट्टी-चौराहा एवं गांव में चोरी की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। अब चोर पुलिस को चुनौती देकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। इस बाबत एएसपी विजय पाल सिंह ने बताया कि सर्किल के सभी सीओ व थानाध्यक्षों को रात में गश्त बढ़ाने एवं पेट्रोलिंग करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed