फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   टेंपो-बाइक की टक्कर में चार किशोर जख्मी

टेंपो-बाइक की टक्कर में चार किशोर जख्मी

Tue, 01 Jan 2019 08:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
टेंपो-बाइक की टक्कर में चार किशोर जख्मी
टेंपो-बाइक की टक्कर में चार लोग जख्मी
विज्ञापन

सिकंदरपुर। खेजूरी थाना क्षेत्र के फिरोजपुर(बहेरी) मोड़ के पास सोमवार की शामटेम्पू और बाइक की टक्कर में चार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया गया, जहां तीन की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चकखान गांव निवासी अंगद राजभर (15) पुत्र फेकू राजभर, अंकित राजभर (18) पुत्र शिवजी राजभर, अखिलेश राजभर (16) पुत्र शंकर राजभर, मुन्ना राजभर (17) पुत्र विनोद राजभर बाइक से बलिया की तरफ से आ रहे थे। जैैसे ही वह फिरोजपुर मोड़ के पास पहुंचे कि सामने से आ रहे टेंपो में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अंगद राजभर, अखिलेश राजभर और मुन्ना राजभर की स्थिति गंभीर देख जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed