{"_id":"5b54c2e74f1c1b4d748b66ca","slug":"121532281575-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में एक महिला सहित 11 घायल, तीन रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में एक महिला सहित 11 घायल, तीन रेफर
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर में रविवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान जमकर चले लाठी-डंडे में एक महिला समेत 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। इलाज के दौरान तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विद्या प्रसाद गुप्ता एवं सुदर्शन राजभर के बीच एक जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। जमीन पर कब्जा को लेकर रविवार को दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के छेदी राजभर (45) रवींद्र राजभर (18), अश्वनी कुमार (16), शिवकुमारी देवी (30) पत्नी चंद्रिका राजभर, लक्ष्मण राजभर (40), रमेश (14) पुत्र लक्ष्मण राजभर जबकि दूसरे पक्ष के बलिराम गुप्ता (26), कन्हैया प्रसाद (32), दीपक कुमार (17), विद्या प्रसाद गुप्ता (63), परशुराम गुप्ता (55) गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान कन्हैया, दीपक कुमार, विद्या प्रसाद गुप्ता की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।