फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   असफल रहे बदमाशों ने किया फायर

असफल रहे बदमाशों ने किया फायर

Mon, 09 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
असफल रहे बदमाशों ने किया फायर
चितबड़ागांव (बलिया)। नगर पंचायत के कान्हीं मोहल्ले में शनिवार की रात मकान के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसने के प्रयास में असफल रहे बदमाश असलहे से फायर करते हुए भाग निकले। जिसके बाद पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्घ थाने में तहरीर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

चितबड़ागांव नगर पंचायत के कान्हीं मोहल्ला निवासी नवनीत कुमार सिंह उर्फ मंकू का परिवार सो रहा था। इसी बीच देर रात मकान के पीछे की खिड़की तोड़कर बदमाशों ने घर में घुसने का प्रयास किया। खिड़की तोड़ने की आवाज सुन घर में सो रहे नवनीत एवं उनके पिता जयप्रकाश सिंह की नींद खुल गई। इसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुन आसपास के लोग जाग गए। इस दौरान बदमाशों को लगा कि वे घिर जाएंगे। बदमाश असलहे से हवाई फायर करते हुए भाग निकले। पीड़ित नवनीत ने तहरीर में कहा है कि बदमाश जान से मारने की नियत से आए थे। उन्होंने मामले की जांच कर सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed