फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मड़हा गिरने से दंपती घायल, पत्नी की मौत

मड़हा गिरने से दंपती घायल, पत्नी की मौत

Thu, 10 Aug 2017 12:31 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
मड़हा गिरने से दंपती घायल, पत्नी की मौत
जयप्रकाशनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के मुजी के डेरा गाव में एक मड़हे में सो रहे दंपती के ऊपर मड़हा गिर जाने से पत्नी की मौके पर मौत हो गई और पति घायल हो गया। आसपास के लोगो ने पति को बाहर निकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुचाया जहां इलाज चल रहा है ।
विज्ञापन

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के मुजी के डेरा निवासी बुधन यादव (55) अपनी पत्नी शांति देवी (52) के साथ प्रति दिन की भांति भोजन कर अपने मड़हे में जाकर सो गए। अचानक रात के करीब एक बजे तेज हवा के साथ बारिश आयी और मड़हा पति पत्नी के शरीर पर गिर गया और दोनों लोग दब गए। पति बुधन बचाने की आवाज लगाते रहे लेकिन बारिश के शोर से इनकी आवाज किसी के कान तक नही पहुंची थी। करीब पौन घंटा बाद किसी पड़ोसी के कान तक आवाज पहुंची तो देखा कि मड़हा गिरा हुआ है,शोर कर आसपास के लोगो को बुलाकर मड़हा उठाया गया तो उसमें पत्नी शांति देवीकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पति बुधन यादव गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंचे पूर्व प्रधान विनोद सिंह ने पुलिस व तहसील प्रशासन को सूचित किया। सूचना पर आयी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed