फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   शोपीस साबित हो रहे सुरक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरे0

शोपीस साबित हो रहे सुरक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरे0

Sat, 15 Jul 2017 12:18 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
शोपीस साबित हो रहे सुरक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरे0
बलिया। अपराध और अपराधियों पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस विभाग द्वारा नगर के विभिन्न चौराहों पर लगवाए गए सीसीटीवी कैमरे शोपीस बन कर रह गए हैं। कारण रखरखाव सही तरीके से नहीं होने से यह खराब हो चुके हैं। अगर कैमरा दुरूस्त रहता तो निश्चित ही कई मामलों में पुलिस को अपराधियों के धड़-पकड़ में मदद मिलती।
विज्ञापन

नगर में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा नगर के विशुनीपुर चौराहे पर चार सीसी टीवी कैमरा लगाए गए है। इसके अलावा स्टेशन के बाहर मुख्यगेट पर चार व बगल के पुलिस पिकेट पर दो सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। जबकि नगर के अति व्यस्त इलाके शहीद चौक पार्क पश्चिम तथा उत्तर दिशा में एक-एक और गड़वार तिराहे पर तीन तथा टीडी चौराहे पर चार कैमरे लगाए गए हैं। इसमें से एक-दो को छोड़कर सभी कैमरे खराब पड़े है। आलम यह है कि कई कैमरो का रुख आसमान तो कई का जमीन की ओर है। ऐसे में इनका लगना और न लगना बेकार है। लेकिन पुलिस महकमा इस कवायद में फेल है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी सुजाता सिंह का कहना है कि यदि कोई सीसीटीवी कैमरा खराब होगा तो उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा। कैमरों की बकायदा मानीटरिंग की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed