फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   12 students , including four designated case

चार नामजद समेत 12 छात्रों पर केस

Sat, 29 Aug 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Sat, 29 Aug 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
12 students , including four designated case
सतीश चंद्र कालेज के प्राचार्य अशोक कुमार उपाध्याय के साथ दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत 12 छात्रनेताओं पर मुकदमा दर्ज किया है। नामजद छात्रनेताओं में अविनाश सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशुतोष पांडेय, विशाल पाठक, तारकेश्वर नाथ कुशवाहा हैं। पुलिस आरोपी छात्रों की धरपकड़ शुरू कर दी है। इसके लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


प्राचार्य डा. अशोक कुमार उपाध्याय की तहरीर के मुताबिक प्राचार्य अपने कार्यालय में बैठकर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले छात्रनेता तारकेश्वरनाथ कुशवाहा के बारे में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अविनाश सिंह, आशुतोष पांडेय, विशाल पाठक, तारकेश्वर नाथ कुशवाहा सहित दर्जनभर छात्र आए और प्राचार्य कक्ष में बिना आज्ञा ही घुस गए।
विज्ञापन


इसमें करीब आधा दर्जन अपने कालेज के थे। जबकि बाकी के बाहरी थे। जब प्राचार्य ने इसका विरोध किया तो छात्रों ने तमंचा लहराना शुरू कर दिया। आरोपी छात्रों ने प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों को जान से मारने की धमकी दी और बाहर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्राचार्य ने शहर कोतवाली को सूचना दी। इसके बाद प्राचार्य की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस आरोपी छात्रों की तलाश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed