फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मंगलसूत्र गायब करने वाली महिला को महिलाओं ने दबोचा

मंगलसूत्र गायब करने वाली महिला को महिलाओं ने दबोचा

Thu, 14 Mar 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
मंगलसूत्र गायब करने वाली महिला को महिलाओं ने दबोचा
रसड़ा । क्षेत्र के जाम गांव स्थित जंगली बाबा स्थान के समीप गुरुवार को शिव चर्चा के दौरान महिलाओं का मंगल सूत्र गायब करने वाली एक महिला को महिलाओं ने धर दबोचा। जबकि दूसरा भागने में सफल हो गई। तलाशी के दौरान महिला के पास से चार मंगलसूत्र बरामद किये गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाई में जुट गयी।
विज्ञापन

मालूम हो कि जंगली बाबा स्थान के समीप गुरुवार को शिव चर्चा हो रही थी। इस दौरान जंगली बाबा के दर्शन करने जाते वक्त सीढियों पर मौजूद दो उच्चका महिलाओं ने करीब आधा दर्जन से अधिक महिलाओं के चैन एवं मंगलसूत्र पर हाथ साफ कर दिया था। महिलाएं अपने मंगल सूत्र गायब देख परेशान एवं हलकान थी। जैसे ही दो महिलाये पुन: एक महिला की चैन काटने का प्रयास किया। वैसे ही महिला ने उच्चके महिला का हाथ पकड़ लिया और शोर मचाने लगी। शोर सुन आस पास की महिलाएं भी इकट्ठा गई। इस दौरान उच्चका महिला की तलाशी लेने पर पर बैग में केवल सात सौ रुपये मिले, तभी जिनका मंगल सूत्र गायब हुआ था वी भी महिलाएं आ गयी। एकांत में लेजाकर तलाशी के दौरान महिला के पास से चार मंगल सूत्र को बरामद किया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगल सूत्र सहित महिला को हिरासत में ले लिया। जबकि उसकी एक साथी महिला मौके से भागने में सफल हो गई। पूछताछ में पकड़ी गई महिला ने अपना नाम गाजीपुर जनपद के मोहम्दाबाद निवासी हिना पत्नी अंगद बताया। थाने पर पहुंची गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना के महमतपुर तड़वा दिलावती चौहान पत्नी मनमोहन चौहान, नरही कथरिया निवासी उषा देवी पत्नी लक्ष्मण राम, मऊ रतनपुरा निवासी आसमुनि पत्नी सुरेंद्र ने अपने अपने मंगल सूत्र की पहचान किया। जबकि गाजीपुर जनपद के विलासी निवासी सोना पासवान पत्नी पिंटू पासवान, बुचलुही दीघार निवासी सुमन यादव पत्नी शारदा यादव ने बताया कि मेरा भी मंगल सूत्र गायब हुआ है। पुलिस का कहना इसके पूर्व भी ये महिला रसड़ा मेले में इस तरह के करतूत करते हुये पायी गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed