फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दूसरे पक्ष का 15 दिन बाद मुकदमा दर्ज

दूसरे पक्ष का 15 दिन बाद मुकदमा दर्ज

Tue, 04 Dec 2018 11:27 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
दूसरे पक्ष का 15 दिन बाद मुकदमा दर्ज
हल्दी। थाना क्षेत्र के जवहीं दियर गांव में 16 नवंबर की रात मछली मारने से रोकने को लेकर मारपीट हुई थी। इस मामले में पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर 18 नवंबर को सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भी उसी मामले में तहरीर दी। जिस पर इलाकाई पुलिस ने दो दिसंबर को सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। हल्दी थाना क्षेत्र के चैनछपरा निवासी प्रमोद कुमार चौबे ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि मैं व लक्ष्मी नारायण चौबे भागर में काश्तकारों द्वारा दिये गए जमीन के पानी में मछली मरवा रहे थे कि रात में अचानक जवहीं गांव के लोगों ने झोपड़ी में घुस कर लाठी डंडे से मारने तथा भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे और कहा कि अगर मेरे गांव में मछली मरोगे तो तुम लोगों को जान से मार देंगे। शोर सुन कर गांव के कुछ लोग ने आकर बीच बचाव कर हमें बचाया। इस मामले में पुलिस सात लोगों के विरुद्ध ,147,452,323,504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed