फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अंग्रेजी शराब दुकान के सामने मृत मिला युवक

अंग्रेजी शराब दुकान के सामने मृत मिला युवक

Wed, 18 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
अंग्रेजी शराब दुकान के सामने मृत मिला युवक
भरौली। नरहीं थाना क्षेत्र के भरौली गांव में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैनों और युवकों के बीच हुई मारपीट में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद सेल्समैन शराब की दुकान को बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन

भरौली के बघौना खुर्द मौजे में बने एक मकान में अंग्रेजी शराब की दुकान संचालित होती है। अंग्रेजी शराब की दुकान के पीछे बैठकर पीने आदि का इंतजाम किया गया है और दुकान से सटे ही मीट, मुर्गा, पानी बेचने का काम भी सेल्समैन ही करते थे। यहां कुल चार सेल्समैन काम करते हैं। बिहार प्रांत से आने वाले लोगों को इस दुकान पर पीने की सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। मंगलवार की देेरशाम किसी बात को लेकर सेल्समैन आपस में भिड़ गए। इसी बीच बिहार से आकर दुकान के पीछे शराब पी रहे तीन युवकों ने झगड़ा को शांत कराना चाहा तो सेल्समैनों ने इनकी पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो एक युवक का सिर फट गया और एक का हाथ भी टूट गया। इसके बाद दोनों चले गए। झगड़ा शांत कराने में शामिल एक युवक सेल्समैनों की पिटाई से बेहोश होकर दुकान के सामने ही गिर गया। देर रात तक शराब की दुकान पर आने-जाने वाले यह समझते रहे कि वह शराब पीकर गिरा है। सुबह दुकान के सामने जब युवक मृत पड़ा मिला तो सभी सेल्समैन शराब व मीट-मुर्गा की दुकान को बंद कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक कहां का रहने वाला है इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले की जांच में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

क्षेेत्राधिकारी, सदर हितेंद्र कृष्ण का कहना है कि भरौली में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने मृत युवक का शव बरामद किया गया है, लेकिन उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट से ही उसके मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा और मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed