{"_id":"5b42555b4f1c1b0d278b5341","slug":"11531073883-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारडीला गांव में नकदी समेत लाखों के गहने उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तारडीला गांव में नकदी समेत लाखों के गहने उड़ाए
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बेरूआरबारी (बलिया)। खेजुरी थाना क्षेत्र के तारडीला गांव में शनिवार की रात एक घर से चोरों ने हजारों रुपये नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषण चुरा लिए। भागते समय चोरों ने एक ग्रामीण को भी इसलिए पीटा क्योंकि सामने से उनको आता देख उसने टार्च जला दी थी। पीड़ित परिवार को चोरी की घटना की जानकारी रविवार की सुबह जगने पर हुई।
गांव निवासी विनोद यादव का नवनिर्मित मकान गांव के बाहर बेरूआरबारी मनियर मार्ग से सटा हुआ बना है। परिवार के सभी सदस्य रात को छत पर सोने चले गए। जबकि विनोद की मां मकान के बाहर मुख्य द्वार पर सो गईं। इसी बीच मौका देख चोर मुख्य द्वार से ही घर में घुस गए और घर में रखे 45 हजार रुपये नकद, एक सोने की चेन, एक मंगल सूत्र, सोने का एक हार, एक अंगूठी सहित चांदी के गहने चुरा ले गए। चोरी कर भागते समय घर से करीब सात-आठ सौ मीटर उत्तर गांव के बाहर खेत से गांव के ही नसीम अहमद रात के करीब दो बजे खेत से वापस आ रहे थे। कुछ संदिग्ध लोगों को आता देख उन्होंने ने टार्च जला दी। जिससे नाराज होकर चोरों ने उसकी जमकर पिटाई की। वह गंभीर रूप से घायल हो गये। लेकिन अंधेरा का लाभ उठाकर चोर भाग गए, वे चोरों को पहचान नहीं सके। उधर, रविवार की सुबह जब विनोद के परिवार के लोग छत से नीचे आए तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने डायल 100 पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।