{"_id":"5aaff1be4f1c1b90778b66e8","slug":"11521480126-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से पांच मड़हे समेत गृहस्थी का सामान राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से पांच मड़हे समेत गृहस्थी का सामान राख
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के भरखरा गांव के दलित बस्ती में सोमवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच मड़हे और उसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। थाना क्षेत्र के भरखरा गांव के दलित बस्ती निवासी मोती, कृष्णा व पंचमी मजूदरी करने गए हुए थे। घर की महिलाएं भी खेत में कार्य करने गई हुई थी। इसीबीच अज्ञात कारण से आग लग गई। जिसमें पांच मड़हे समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गए। जबकि एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी गाय गंभीर रूप से झुलस गई। आग के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।
गड़वार: थाना क्षेत्र के महाकरपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में एक रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। वहीं उसमें रखे दैनिक उपभोग के सारे सामान सहित नकदी आदि जल कर नष्ट हो गया। ग्रामीणों के घंटों मशक्कत के बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया। महाकलपुर निवासी महेश गुप्त का पूरा परिवार रोज की भांति खाना खाने के बाद सोने चला गया। इसी बीच अज्ञात कारणों से आग लग गई और झोपड़ी से धुआं निकलने लगा। अभी कोई कुछ समझ पाते तब तक आग न विकराल रूप अख्तियार करते हुए सब कुछ अपनी आगोश में लिया। अगलगी की इस घटना में झोपड़ी में रखा दैनिक उपभोग का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।