{"_id":"5a9ecf334f1c1b410b8bc7d7","slug":"11520357171-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बालिका समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में बालिका समेत तीन घायल
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
रसड़ा/बेल्थरा। दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में बालिकासमेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुुंचाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
रसड़ा : शहर मुख्यालय मार्ग स्थित अमहर पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की सुबह आल्टो कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। मनियर थाना के बड़सरी जागीर निवासी कमलेश कुमार (24) पुत्र अमीरचंद एवं सत्येंद्र कुमार (23) पुत्र शिवमुनी बाइक से मऊ जा रहे थे। पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रही आल्टो कार की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे। बेल्थरारोड : नगरा मार्ग पर मंगलवार को सुबह इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय के गेट के सामने बाइक की टक्कर से चंदा (10) गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायल बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया।