फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा, एक फरार

दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा, एक फरार

Thu, 28 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा, एक फरार
सकंदरपुर। थाना क्षेत्र के माल्दह चट्टी पर स्थित अमर आभूषण भंडार की दुकान से बुधवार की शाम आभूषण लूट कर बाइक से भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। जबकि तीसरा बदमाश भागने में सफल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों की जमकर धुनाई की। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सिकंदरपुर अनिल चंद्र तिवारी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए और दोनों बदमाशों को पकड़कर थाने लाए और उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के माल्दह चट्टी पर हीरा सोनार की अमर आभूषण भंडार के नाम से दुकान है। जहां बुधवार की शाम दुकान स्वामी अपने दुकान पर बैठे थे। तभी दुकान पर दो लोग आए और अंगूठी दिखाने की बात कही। दुकानदार ने जैसे ही बैग निकालकर दिखाना शुरू किया, उसमें से एक युवक बैग छीन लिया। इसके बाद दोनों भागने लगे। थोड़ी दूर पर एक अन्य युवक बाइक चालू कर खड़ा था। जिस पर दोनों युवक जाकर बैठ गए और भागने लगे। दुकानदार के शोर गुल सुन पास मौजूद लोगों ने बाइक को धक्का दे दिया। जिसके बाद बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इसके बाद एक युवक भाग गया। जबकि दो युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार भी पुलिस चौकी सिकंदरपुर में पहुंच गए और स्वर्ण व्यवसाई से घटना के बारे में पूछताछ की। इसके बाद पकड़े गए दोनों आरोपियों से भी पूछताछ की। जिसमें पकड़े गए आरोपी मध्य प्रदेश के खंडवा जिला निवासी रजाली पुत्र रालु तथा दूसरा मोहसिन अली पुत्र शाह जमाली अपना नाम बताया। पुलिस पूरे प्रकरण की छानबिन में जुट गई। इस बाबत सिकंदरपुर सीओ त्रयम्बक नाथ दुबे ने बताया कि अभी पीड़ित द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed