{"_id":"59f36aec4f1c1b70548b9971","slug":"11509124844-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के विषहर गांव में गुरुवार की देर शाम छठ घाट जाने वाले रास्ते में छेड़खानी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान चले लाठी-डंडे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
वाकया उस समय हुआ जब महिलाएं घाट पर छठ पूजा कर रही थी, तभी एक युवक बाइक लेकर महिलाओं के बीच से गुजरा, इसको लेकर दूसरे पक्ष के छोटू सिंह ने मना किया । इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले तू-तू, मैं-मैं हुई, फिर लाठी-डंडे चलने लगे। एक पक्ष का आरोप था कि महिलाओं से छेड़खानी करते हुए युवक बार-बार बाइक से आ-जा रहा था। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि युवक का उसी रास्ते से घर है। लिहाजा वे अपने घर जा रहा था। मारपीट में मोमिन (20), वीरेंद्र सिंह (47), रफीक (45), शमीम (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दोनों पक्षों से तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया है।