{"_id":"5ba93131867a557ea82f603a","slug":"111537814833-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 लाख की पुलिस ने पकड़ी शराब, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
24 लाख की पुलिस ने पकड़ी शराब, आरोपी फरार
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया (रेवती/बैरिया)। एसपी के निर्देश पर शराब माफियाओं के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में सीओ बैरिया उमेश कुमार यादव के नेतृत्व में रेवती व बैरिया पुलिस ने रविवार की रात घाघरा दियरांचल के अधिसिझुआ ढाला के नदी के छाड़न के पास छापेमारी कर बिहार ले जाये जा रहे 540 पेटी अरुणांचल निर्मित शराब के साथ एक डीसीएम व ट्रैक्टर बरामद किया। पकड़ी गई शराब की कीमत 24 लाख, डीसीएम 15 लाख व ट्रैक्टर 10 लाख बताया जा रहा है। पुलिस ने चालक, ट्रैक्टर मालिक सहित पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिसिझुआ ढाला से सटे नदी के छाड़न में एक डीसीएम से अरूणाचल निर्मित शराब की पेटी उतारकर बिहार सप्लाई करने के लिए ट्रैक्टर पर लोड किया जा रहा था। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर शराब की पेटी, डीसीएम व ट्रैक्टर बरामद किया। पुलिस के आने की भनक वहां मौके पर मौजूद आधा दर्जन आरोपी व चालक फरार हो गये। सीओ बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि 540 पेटी शराब बरामद किया गया। जिसकी कीमत 24 लाख रुपये है। बताया कि पांच लोगों के विरूद्घ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।