फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बांसडीहरोड बाजार में पुलिस ने की युवक की पिटाई

बांसडीहरोड बाजार में पुलिस ने की युवक की पिटाई

Tue, 14 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
बांसडीहरोड बाजार में पुलिस ने की युवक की पिटाई
बांसडीह रोड। थाना पुलिस ने बांसडीहरोड बाजार स्थित शराब की दुकान के पास रविवार की शाम एक युवक की पिटाई कर दी। यह देख लोग इकट्ठा हो गए और युवक के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। किसी ने वीडियो बनाया और पुलिस विभाग के ट्वीटर पर अपलोड कर दिया। इसे संज्ञान में लेते हुए एडीजी जोन वाराणसी एवं आआईजी आजमगढ़ ने एसपी से जांचकर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इसकी जांच के लिए क्षेत्राधिकारी बांसडीह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा निवासी पिंटू गोंड का डेढ़ वर्षीय पुत्र की शनिवार की रात छत से गिरकर मौत हो गई थी। घटना की जानकारी होने पर रेवती थाना क्षेत्र के दिघार निवासी संजय गोंड अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए चंद्रपुरा आया था। जहां बालक का अंतिम संस्कार शिवरामपुर घाट पर करने के बाद युवक बांसडीह रोड बाजार पहुंचा और एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक लेकर पी रहा था। इसी बीच बांसडीहरोड पुलिस के दो जवान वहां पहुंचे और युवक को शराबी कहकर पिटाई करने लगे। यह देख आसपास के दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए। बताया कि यह लड़का अपने रिश्तेदारी में बांसडीहरोड थाना के चंद्रपुुरा गांव में आया था। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर पुलिस विभाग के ट्वीटर पर अपलोड कर दिया। जिसे गंभीरता से लेते हुए एडीजी जोन वाराणसी एवं डीआईजी आजमगढ़ ने एसपी से जांचकर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इसकी जांच के लिए क्षेत्राधिकारी बांसडीह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

इस बाबत सीओ बांसडीह अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मैं अभी हाईकोर्ट में आया हूं। आने के बाद मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed