{"_id":"5a96fea44f1c1bb2208bbd8b","slug":"111519845028-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से तीन पशुओं सहित एक झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से तीन पशुओं सहित एक झुलसा
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड़वार। क्षेत्र के कनैला गांव निवासी विंध्यांचल बिंद मे मंगलवार की रात्रि अज्ञात कारण से दो रिहायाशी मड़हे में आग लग गई। मड़हे में रखा दैनिक उपभोग के सामानों,एक गाय व उसके दो बछड़े के साथ ही विंध्यांचल बिंद भी गंभीर रुप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां इजाल चल रहा है। सूचना पर पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने पीड़ित परिवार को ढाढ़स बधाये तथा जिला अस्पताल के चिकित्साधिकारी से टेलीफोनिक वार्ता करके बेहतर इलाज करनें का निर्देश दिये साथ पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिये। वही पीड़ित की पत्नी केसिया देवी ने बेसुद पड़ी हुई हैं। पीड़ित सब्जी बेच कर अपना जीवन यापन करता था। हालांकि हल्का लेखपाल सतेंद्र राम ने मौका मुआयना क्षतिपूर्ति का आकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेज दिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य बुनेला यादव, अवधेश बिन्द, रवीन्द्र यादव,अमित गुप्ता, राजनारायण यादव,वशिष्ठ गोड़, रामजी सोनी, अरविंद यादव, उमेश यादव, विक्रम सिंह, आदि लोग मौजूद रहे। फ़ोटो मेल पर।
वहीं बासडीहरोड थाना क्षेत्र के परिखरा के पास बुधवार की सुबह शार्ट सर्किट से आग लगने से लाखो रूपये के इलेक्ट्रानिक सामान सहित फोटो स्टेट मशीन सहित अन्य उपकरण जलकर राख हो गये। आसपास के लोगो एवं फायर ब्रिगेड के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। मालूम हो कि परिखरा निवासी सौरभ सिंह की इलेक्ट्रानिक की दुकान स्थानीय बाजार में है ।मंगलवार को दुकान बंद कर घर चले गये। बुधवार की सुबह दुकान से धुआं दिखाई दिया। कुछ लोग दुकानदार को सूचना देते , तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे जवानों एवं आसपास के लोगों द्वारा आग पर काबू पाया गया। पीड़ित की माने तो अगलगी में लाखो रूपये के इलक्ट्रानिक सामान, कीमती फोटो स्टेट मशीन, नकदी सहित अन्य सामान जल गए।