फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जिला अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा

जिला अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा

Wed, 30 Aug 2017 10:52 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा
बलिया। जिला महिला अस्पताल में महिला की प्रसव के बाद मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजन चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। सूचना पर पहुंचे कोतवाल शशिमौलि पांडेय ने परिजनाें को समझा-बुझाकर शांत करवाया और शव को वाहन से उनके घर भेजवाया।
विज्ञापन


बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के टघरौली निवासी गुंजा (25) पत्नी अरविंद को परिजनों ने प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल में मंगलवार की शाम भर्ती कराया था। जहां बुधवार की शाम प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही एवं अस्पताल के कर्मचारियों पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका के पति का आरोप था कि पत्नी की मृत्यु होने के बाद हम लोगों से काफी देर तक छुपाया गया और बार-बार वहां से दूर रखा गया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि रक्त की कमी के कारण पत्नी की मौत हो गई। इस संबंध में जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डा. सुमिता सिन्हा ने बताया कि मृतक के शरीर में रक्त की कमी थी, जिसके लिए उसके पति को ब्लड चढ़वाने के लिए कहा गया था। लेकिन ब्लक नहीं चढ़वाया। जिसके चलते महिला की तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। उक्त महिला का शिशु स्वस्थ्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed