फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बोलेरो की चपेट में आने से मां-बेटे जख्मी, मां की मौत

बोलेरो की चपेट में आने से मां-बेटे जख्मी, मां की मौत

Sun, 12 May 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो की चपेट में आने से मां-बेटे जख्मी, मां की मौत
बोलेरो की चपेट में आने से मां-बेटे जख्मी, मां की मौत
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा ढाले के समीप रविवार की दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मां को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बेटे की हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के बनकटा मोहल्ले में रहने वाली आशा शुक्ला (60) अपने पुत्र नवीन शुक्ला (40) के साथ दोपहर में बाइक से अपने पैतृक गांव शुक्ल छपरा जा रही थीं। पिपरा ढाले के समीप पहुंचने पर तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक पर पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आशा शुक्ला को मृत घोषित कर दिया जबकि नवीन शुक्ल की स्थिति गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी पाकर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed