फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बैरिया ने आठ व दोकटी पुलिस ने दो के खिलाफ की गुंडा एक्ट की कार्रवाई

बैरिया ने आठ व दोकटी पुलिस ने दो के खिलाफ की गुंडा एक्ट की कार्रवाई

Sat, 09 Mar 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
बैरिया ने आठ व दोकटी पुलिस ने दो के खिलाफ की गुंडा एक्ट की कार्रवाई
बैरिया (बलिया)। लोकसभा चुनाव के दौरान अशांति फैलाने की संभावना के तहत बैरिया पुलिस ने आठ व दोकटी पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई किया है। इसके अलावा बैरिया पुलिस ने 63 व दोकटी ने 12 लोगों को 110 जी गुंडा एक्ट में चालान किया है। शांतिभंग की धारा 107/16 के तहत बैरिया पुलिस ने 62 मुकदमों में 814 व दोकटी पुलिस ने 19 मुकदमों में 96 लोगों को पाबंद किया है। पुलिस की मानें तो करीब एक दर्जन लोगों को जिला बदर करने के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

बैरिया पुलिस ने भुवालछपरा नौरंगा निवासी धर्मेंद्र ठाकुर, संसार टोला निवासी रमाशंकर बिंद, दयाछपरा निवासी महेश पासवान, नगर पंचायत के कुंवर टोली निवासी प्रेमनारायण मिश्र, मधुबनी निवासी राकेश कुमार सिंह, अविनाश कुमार सिंह, लीलाछपरा निवासी अनिल गुप्ता, दलजीत टोला निवासी मनोज सिंह के खिलाफ बैरिया पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसी तरह दोकटी पुलिस ने बहुआरा निवासी राकेश गोंड, बाबू के डेरा निवासी जयप्रकाश यादव के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई किया है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने कहा कि अभी क्षेत्र में कई ऐसे असामाजिक तत्व हैं जो चुनाव में बाधा डाल सकते हैं उनके खिलाफ भी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई प्रचलित है। कहा कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने वाले लोगों को जिला बदर करने के लिए चिह्नित किया जा चुका है, जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट...
एक माह में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारियों पर की कार्रवाई
बैरिया। कोतवाली पुलिस फरवरी माह में कच्ची शराब की फैक्टरी चलाने व कारोबार करने वालों के खिलाफ कुल 26 मुकदमों में 45 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई किया है। इस दौरान 1495 लीटर कच्ची शराब, 19 लीटर बीयर पकड़े गए हैं। 29 अवैध शराब की भठियों को नष्ट करने के साथ ही 119.05 कुंटल लहन नष्ट किया गया है। इसी तरह दोकटी पुलिस ने भी 11 अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 158 लीटर कच्ची शराब पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed