फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चौकीदार को बंधक बनाकर डकैतों ने डाला डाका

चौकीदार को बंधक बनाकर डकैतों ने डाला डाका

Thu, 17 Jan 2019 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
चौकीदार को बंधक बनाकर डकैतों ने डाला डाका
थाना क्षेत्र के ब्रह्माइन गेट के सामने बुधवार की देर रात चौकीदार को बंधक बनाकर बदमाशों ने शराब की दुकान में नकदी समेत हजारों का सामान पार कर दिया। इस दौरान चौकीदार को मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं दूसरी ओर ज्वेलर्स एवं शृंगार की दुकान का शटर तोड़ कर सामान समेत हजारों रुपये नकदी उठा ले गए। एक ही रात तीन दुकानों में वारदात की सूचना पर एएसपी, डाग स्कॉयड, सुखपुरा एसओ ने मौके पर पहुंच मुआयना किया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ज्वेलर्स की दुकान में बुधवार की रात छह की संख्या में डकैतों ने दुकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी का गहना चोरी के लिए लाकर तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन लाकर नहीं टूटा। इस पर बाहर रखे करीब पांच हजार रुपये के रोल गोल्ड तथा पांच हजार नकदी लेकर चलते बने। इसके बाद बदमाशों ने बगल में ही शृंगार दुकान का भी शटर तोड़ उसमें रखा तेल, पाउडर, साबुन, क्रीम तथा चार हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इसी क्रम में जीरा बस्ती गांव स्थित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोनू गुप्त के कटरे पर पहुंचे, जहां निजी चौकीदार दया पासवान को मारपीट कर घायल करने के साथ उसका हाथ-पांव बांध दिया तथा देसी, अंग्रेजी व बीयर की दुकान का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो सकें। उसके बाद अंग्रेजी दारू की दुकान के उपर लगे टिन शेड को हटाकर उसमें रखे आठ से दस बोतल कीमती दारू पर हाथ साफ किया। घटना की सूचना पीड़ितों द्वारा पुलिस को दे दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मौके पर पहुंचे एएसपी, सीओ सदर, सुखपुरा एसओ समेत डाग स्कॉयड ने मौका मुआयना किया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इनसेट=
पुलिस प्रशासन के खिलाफ निकाली भड़ास
जमकर भड़ास निकाली तथा नारेबाजी की। व्यापारियों ने कहा कि अब तक आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटना को चोरों द्वारा अंजाम दिया जा चुका है। लेकिन एक भी मामले में पुलिस चोरों तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो सकी है। 31 दिसंबर को हथियारबंद बदमाशों ने एक प्राइवेट कूरियर कंपनी के मैनेजर को कार्यालय में बंधक बनाकर 15 लाख रुपये लूट लिए थे, लेकिन अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। ऐसे में हम व्यापारीगण खौफजदा हैं। पुुलिस अधीक्षक से मांग की है कि यदि जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ हम व्यापारीगण अनिश्चितकाल के लिए अपनी-अपनी दुकानें बंद कर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। व्यापारियों में सुनील गुप्त, रविशंकर, जोखन गुप्त, पिंटू यादव, रविशंकर गुप्त, नुरू होदा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed