फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पति समेत आठ पर मुकदमा दर्ज

पति समेत आठ पर मुकदमा दर्ज

Mon, 03 Dec 2018 10:15 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
पति समेत आठ पर मुकदमा दर्ज
बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव में घर के बहू को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के साथ ही महिला को नशे की सुई लगाने का मामला सोमवार को प्रकाश में आया। विवाहिता के पिता ने पति समेत आठ लोगों के विरुद्ध तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने पति समेत आठ लोगों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुुरू कर दिया। नशे का इंजेक्शन देने की वजह से उसकी हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और उसके मायके वालों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

फेफना थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव निवासी शिवबचन पांडेय ने तहरीर में उल्लेख किया है कि मैंने अपनी पुत्री मंजू पांडेय की शादी सात दिसंबर 2015 में बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के टकरसन निवासी राजेश राय पुत्र बिरेंद्र राय के साथ हिंदू-रीति-रीवाज से की थी। इस दौरान मैंने अपने सामर्थ्य के अनुसार उन्हें दहेज भी दिया। लेकिन उसके पति राजेश राय, देवर बृजेश, सास मधु राय, ननद श्रेया राय, ससुर बिरेंद्र राय, शशि राय पुत्री सुरेंद्र राय, सरिता राय पुत्री विनोद राय, मुुकेश राय पुत्र सुरेंद्र राय ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इनका अत्याचार इतना बढ़ गया कि ससुरालीजनों ने मेरी पुत्री को कमरे बंद कर दिया और उसका भोजन तक बंद कर दिया। मेरी पुत्री से हम लोगों को मिलने तक नहीं दिया जाता था। उल्लेख किया है कि ससुरालीजनों ने मेरी गर्भवती पुत्री का जबरिया गर्भपात तक कराया। तहरीर देने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पति समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की।
विज्ञापन

भीखपुर गांव निवासी पीड़िता मधु पांडेय ने बताया कि ससुरालीजनों ने मायके के पैतृक हिस्सा में कोर्ट में दावा नहीं करने पर मेरा उत्पीड़न शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसका खाना पीना बंद कर नशे का इंजेक्शन दिया गया और लगभग सात दिन तक कमरे में बंद रखा गया। इसके साथ ही घर वालों से बात न हो इसलिए मोबाइल तोड़ कर फेंक दिया गया। पीड़िता के भाई राकेश पांडेय की मानें तो पिछले दो महीने से बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। हम से मिलने नहीं दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, विवेचना चल रही है। इसमें मेडीएशन की भी कार्रवाई की जाएगी तथा विवेचना के बाद गिरफ्तारी भी की जाएगी। विवेचक को ये भी निर्देशित किया गया है कि मेडिकल रिपोर्ट को भी विवेचना में शामिल कर कार्रवाई करें।
विजय पाल सिंह, अपर
पुलिस अधीक्षक, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed