{"_id":"5a3bf3b14f1c1bd1408be38f","slug":"101513878449-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल-फूल रहा लाल बालू का धंधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फल-फूल रहा लाल बालू का धंधा
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। क्षेत्र में लाल बालू का धंधा तेजी से फलफूल रहा है। आलम यह है कि डीएम के सीज किए गए बालू को भी माफियाओं ने नहीं छोड़ा। ऐसा माफियाओं के आपसी तालमेल के जरिए हो रहा है। जबकि इसमें पुलिस की मिलीभगत की भी चर्चा है।
सूत्रों की माने तो क्षेत्र में लाल बालू के खेल में पुलिस से भारी बालू माफिया पड़ रहे है। कारण कि क्षेत्र के भवन टोला घाट, सिताबदियारा व कोड़रहा घाट पर अवैध बालू का खेप नाव से उतर रहा है। लेकिन पुलिस सख्ती बरतने के बजाय मूकदर्शक बनी हुई है। जबकि इस अवैध धंधे पर रोक लगाने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। बिहार प्रांत से आने वाला लाल बालू रात के अंधेरे में विभिन्न घाटों पर मंगवाया जा रहा है। जिसे तत्काल मशीन से वाहनों पर लोड कर बाहर भेज दिया जा रहा है। मशीन का प्रयोग होने के कारण इस समय मजदूर की भी आवश्यकता नहीं पड़ रही है। इस दौरान निर्माण कार्य अधर में होने के कारण लाल बालू की मांग व खपत अधिक बढ़ गयी है। सबसे बड़ी बात यह है कि लालगंज सहित कुछ घाटों पर जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम द्वारा सीज की गई बालू को भी बालू माफियाओं ने बेच दिया।
प्रशासन की हर चाल पर नजर रखते हुए बालू कारोबारी रोज ही नई-नई चाल चल कारोबार चला रहे है। इस बाबत बैरिया एसडीएम राधेश्याम पाठक ने बताया कि जहां भी बालू के अवैध कारोबार का पता चल रहा है। वहां छापेमारी कर कार्रवाई की जा रही है।